अमरोहा, अगस्त 13 -- जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही साइबर क्राइम की घटनाओं के प्रति लोगों को पोस्टर, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक किया गया। गुरुवार को जेबीएफ के कार्यक्रम अधिकारी विशाल गौरव ने बताया कि जेबीएफ के संयोजन में ब्लाक क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में जेबीएफ प्रशिक्षण केंद्र से गई टीम ने लोगों को बताया कि साइबर अपराधों से कैसे बचा जाए। टीम में शामिल गीता सिंह, पूजा सागर एवं रजत वर्मा ने ग्रामीणों को समझाया कि संचार क्रांति के डिजिटल दौर में हर कोई मोबाइल के प्रति आकर्षित हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े व अशिक्षित वर्ग भी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। यही वजह है कि साइबर क्राइम के ग्राफ में बढ़ोत्तरी हुई है। टीम ने समझाया कि साइबर ठग खासतौर से बच्चों व महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं। इसलिए किसी भी...