फरीदाबाद, जून 3 -- नूंह, सरसमल। साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने जिले के 58 गांवों को विशेष निगरानी में रखा है।

ऑपरेशन क्लीन शुरू ऑपरेशन क्लीन के तहत इन गांवों के सरपंचों को कानूनी नोटिस जारी कर जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों को संरक्षण या सहयोग देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संरक्षण के खिलाफ नोटिस में सरपंचों को आगाह किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा साइबर अपराधियों को शरण देने या उनकी मदद करने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के साथ-साथ जिम्मेदार व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

अभियान का उद्देश्य उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल साइबर ठगों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को तोड़...