साइबर अपराध पर लोग हुए जागरूक
बगहा, अप्रैल 11 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा पुलिस जिला की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने शनिवार को लौकरिया थाना क्षेत्र के भालू टोला गांव के ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुषों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी लेन-देन और मारपीट जैसी समस्याएं सामने रखीं। इस पर एसपी ने लोगों से अपील की कि छोटे-मोटे विवादों को पहले आपस में बैठकर सुलझाने का प्रयास करें और केवल विशेष परिस्थितियों में ही अंचल कार्यालय या पुलिस-प्रशासन की मदद लें। एसपी ने ग्रामीणों को डायल 112 इमरजेंसी सेवा और साइबर ठगी से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी विस्तार से दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.