देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रण को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। 7 जनवरी को दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर अपराध रोकने के लिए जिले में खुलेंगे 12 से अधिक टीओपी के बाद पुलिस प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एसपी सौरभ ने रविवार को मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत साइबर अपराध से प्रभावित विभिन्न थाना क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। एसपी ने मारगोमुण्डा, करौं एवं मधुपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह, करहैया, नागादरी, तुलसीटांड तथा मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के पिपरा, खरजोरी, कानो, महुआटांड, चमरबीघा, दुधानी, पंचरुखी, मुरलीपहाड़ी और जोगीडीह गांवों का भ्रमण किया गया। दौरे के दौरान एसपी ने स्थानीय ...