बागपत, जून 1 -- बागपत। बढ़ते साइबर अपराध से लड़ने के लिए अब साइबर पुलिस ने अलग से तैयारी की है। जिले में साइबर कमांडो तैनात किए जाएगें। प्रदेश स्तर पर इनके प्रशिक्षण के लिए बागपत पुलिस से आवेदन मांगे गए हैं। आगे चलकर साइबर योद्धाओं की यह फौज साइबर अपराधियों से मुकाबला करने में सक्षम होगी। हालांकि, अभी जोन में तैनात साइबर कमांडो की जिले में मदद ली जाती है। जिले में हर साल करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की लोगों के साथ ठगी हो रही है। इसके अलावा हर साल साइबर अपराध की शिकायतें भी बढ़ रही है। शायद ही कोई सप्ताह ऐसा गुजरता है, जिसमें साइबर अपराधी सीधे-साधे लोगों को अपने चंगुल में न फंसाते हो। साइबर थाने के साथ ही जनपद के सभी थानों पर पीड़ितों के मुकदमे दर्ज हो रहे है। पिछले पांच माह की बात करें, तो अब तक 60 से अधिक मुकदमे साइबर ठगी के दर्ज हो चुके ह...