पटना, फरवरी 5 -- उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा कि राज्य सरकार जल्द साइबर अपराध को नियंत्रित कर लेगी। तीन माह पहले अक्तूबर 2025 में साइबर इकाई गठित कर ली गई है। इसमें बहाली प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार साइबर अपराध पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक एक लाख आठ हजार से अधिक लोग इसके शिकार हुए हैं। शिकायत मिलने पर इसमें से 54256 पीड़ितों का पैसा तुरंत खाते में होल्ड कराया गया। करीब 6500 का पैसा वापस कराया गया है। आगे भी साइबर अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन माह पहले साइबर यूनिट का गठन किया है। यह एक महत्वपूर्ण यूनिट है। इसमें बहाली प्रक्रिया चल रही है। सरकार जल्द ही साइबर अपराध को प्रतिबंधित करने का काम करेगी। दरअसल, विधान परिषद में गुरुवार...