साइबर अपराध नियंत्रण में उत्तराखंड देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल
देहरादून, अगस्त 7 -- उत्तराखंड पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण, पीड़ित सहायता और तकनीक आधारित पुलिसिंग में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से हाल ही में आयोजित 'प्रगति' समीक्षा बैठक की रिपोर्ट में साइबर अपराध प्रबंधन के मामले में उत्तराखंड ने देशभर के शीर्ष पांच राज्यों में अपनी जगह पक्की की है। यह रैंकिंग गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर ने 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक के प्रदर्शन पर जारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को बधाई देते हुए इसे राज्य सरकार की कार्यसंस्कृति का परिणाम बताया। वहीं, डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि यह उपलब्धि एसटीएफ और सभी संबंधित इकाइयों के तकनीक आधारित और समन्वित प्रयासों का सुफल है। यह भी पढ़ें- पहल : साइबर ठगी की होल्ड राशि पाना और फ्रीज खाता छुड़ाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.