चंदौली, अप्रैल 9 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत साइबर अपराध जागरूकता विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने संबोधन में साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर क्लिक न करने तथा किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करने की सलाह दिया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।जिसके लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी साइबर अपराध से संबंधित अपना अनुभव साझ...