साइबर अपराध के संदेह में दो से पूछताछ, मोबाइल व सिम की जांच
देवघर, जुलाई 25 -- देवघर। साइबर अपराध से जुड़े मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दोनों संदिग्धों के चितरा थाना क्षेत्र का रहने वाला होने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने किसी भी गिरफ्तारी या हिरासत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, साइबर थाना की टीम दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है। उनके पास से मिले मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों का संबंध किसी साइबर ठगी गिरोह से है या नहीं तथा उनके मोबाइल में मौजूद डाटा का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस संदिग्धों के कॉल डिटेल, बैंकिंग लेन-देन, सोशल मीडिया और डिजिटल ट्रांजेक्शन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.