देवघर, जनवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और आम जनता को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता एवं गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चितरा, पालजोरी एवं खागा थाना क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में चलंत वाहन के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। चितरा थाना अंतर्गत सोनातर, बरमसिया, सारंडा एवं दुमदुमी में पुलिस द्वारा चलंत वाहन से साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी फोन कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ग्रामीणों को किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करने और अपनी व्यक्तिगत जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.