साइबर अपराध के प्रति पुलिस कर्मियों को किया अलर्ट
कुशीनगर, मई 9 -- पडरौना। पुलिस लाइन कुशीनगर के कार्यालय स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें साइबर थाना, साइबर सेल तथा समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर कार्यरत पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इसमें साइबर अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति, साइबर फ्रॉड की नई-नई तकनीकों, ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही, जनमानस में जागरूकता फैलाने तथा साइबर हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। एएसपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जांच के लिए दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- एसपी ने मातहतों संग की कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.