अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम व अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की दिशा में अलीगढ़ पुलिस ने सार्थक पहल की है। शुक्रवार को एसपी देहात व नोडल साइबर अपराध अमृत जैन ने जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के साथ बैठक की और उन्हें अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने को कहा। शुक्रवार को एसपी देहात व नोडल साइबर अपराध अमृत जैन की ओर से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के साथ बैठक की गई। उन्होंने इन्फ्लूएंसर्स को वर्तमान में चल रहे कई तरह के साइबर अपराध, उनसे बचाव व साइबर हेल्पलाइन नंबर की विस्तृत जानकारी दी। इनमें डिजिटल अरेस्ट, रुपये कमाने के लालच देने आदि के बारे में बताया। एआई पर भी चर्चा की। एसपी देहात ने बताया कि साइबर अपराध होने पर आप तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या जनपदीय साइबर हेल्पल...