मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान विषय पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथियों एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ रही। साइबर एएसओ करमवीर सिंह ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और थाना प्रभारी साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह ने छात्रों को साइबर ठगी के विविध रूपों, उनके कारणों और उनसे बचने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते उपयोग के साथ ही साइबर अपराधियों के तरीके भी बेहद आधुनिक और चालाक हो चुके हैं। बताया...