साइबर अपराध के आरोप में नौ युवक हिरासत में, मोबाइल व सिम की जांच शुरू
देवघर, अगस्त 21 -- देवघर। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए देवघर साइबर थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर नौ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं।
जांच प्रक्रिया बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच साइबर थाना की तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके आधार पर साइबर थाना की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।
संदिग्ध गतिविधियों की जांच छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.