साइबर अपराध के आरोप में किशोर हिरासत में, तकनीकी जांच में जुटी पुलिस
देवघर, मई 31 -- साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया है। फिलहाल किशोर से थाना में पूछताछ की जा रही है तथा उसके पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच कराई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से बच रही है, लेकिन जांच को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
पूछताछ और तकनीकी जांच सूत्रों के अनुसार साइबर थाना की टीम को किशोर की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया, जिसे जांच के लिए तकनीकी टीम को सौंपा गया है। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से मोबाइल में मौजूद डेटा, कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल लेन-देन और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे तथ्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.