साइबर अपराध की रोकथाम के लिए डीयू ने किया समझौता
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) एवं इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C), गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य एक सम्झौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डीयू कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय साइबर फ्राड के प्रति अपने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर संजीदा है। हमारे संज्ञान में ऐसे मामले आते हैं कि जिनमें कई बार छात्राएं (खासकर कमजोर वर्ग से सबंधित) डिजिटली बुलिंग और डिजिटल फ्राड की शिकार होती हैं। एक छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है। ऐसे मामलों को ध्यान में रखते हुए हमने ये एमओयू किया है।
समझौते का उद्देश्य डॉ विकास गुप्ता ने कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य दिल्ली विश्वविद्यालय में साइबर अपराध की रोकथाम, साइबर हाइजीन, साइबर जागरूकता, क्षमता निर्माण, शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.