साइबर अपराध की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई को लेकर समीक्षा
खगडि़या, अगस्त 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता साइबर अपराध से संबंधित मामलों को लेकर डीएम विक्रम विरकर ने अधिकारियों व कर्मियों के साथ सोमवार को एक बैठक की। बैठक के दौरान जिले में साइबर अपराध की रोकथाम, लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान साइबर डीएसपी द्वारा साइबर अपराध से बचाव को लेकर नवीनतम एवं उपयोगी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज तथा अन्य प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.