पटना, जनवरी 14 -- उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना के मैंगल्स रोड में साइबर अपराध इकाई तथा विशेष शाखा के लिए नया अत्याधुनिक भवन बनाने की मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के निर्माण पर कुल 51 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च की जाएगी। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बदलते समय और बढ़ती तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में नया पुलिस भवन बनाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नया पुलिस भवन भूतल के साथ जी प्लस फाइव संरचना का होगा। इस भवन में साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए आवश्यक कार्यालय कक्षों के साथ फर्नीचर और आधारभूत संरचना की भी व्यवस्था की जाएगी। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष रूप से समर्पित और आधुनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.