एटा, दिसम्बर 14 -- एटा। पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में रिक्रूट आरक्षियों के लिए साइबर क्राइम को लेकर विशेष क्लास का आयोजन किया गया। सीओ पटियाली जिला कासगंज संदीप वर्मा ने रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराधों की वर्तमान प्रवृत्तियों, उनके लगातार बदलते तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं क्यूआर कोड के माध्यम से ठगी जैसी घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को सतर्क रहते हुए तकनीकी साक्ष्यों के संरक्षण, त्वरित व प्रभावी कार्रवाई तथा पीड़ितों को समय पर साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता दिलाने के संबंध में भी आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.