साइबर अपराध : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश
देवरिया, अगस्त 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। साइबर ठगी व डिजिटल करेंसी के माध्यम से मनी लांड्रिंग करने वाले गिरोह के पर्दाफाश होने के बाद गिरोह के 23 सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। हालांकि मोबाइल बंद होने के चलते गिरोह के सदस्यों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद कई और राज सामने आने की संभावना है। गौरीबाजार थाने में दर्ज एक मुकदमे की जांच कर रही गौरीबाजार पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई, जब म्यूल खातों व विभिन्न ट्रेडिंग, क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों के गिरोह के बारे में जानकारी लगी। गिरोह में शामिल पवन कुमार वर्मा, शुभम सिंह निवासीगण साकेनगर नगर देवरिया, सैफ अंसारी निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर, रोशन वर्मा निवासी आदर्श नगर देवरिया को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.