देवरिया, जून 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। साइबर अपराधों से बचाव के लिए बुधवार को साइबर पुलिस ने राघवनगर स्थित विद्यापीठ पाठशाला (फिजिक्स वाला) के छात्र- छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल आदि के बारे में बचाव के लिए टेम्पलेट वितरित किया । साइबर थाना प्रभारी राकेश सिंह साइबर थानें की टीम के साथ विद्यापीठ पाठशाला पहुंचे और छा-छात्राओं को जागरूक किया। उन्होने कहा कि अज्ञात लिंक और वेबसाइटों पर क्लिक न करें, कई बार साइबर अपराधी फिशिंग लिंक भेजते हैं। जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं । उन्होने कहा कि अपने ईमेल, बैंकिंग और अन्य महत्वपूर्ण खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर बदलते रहें। ओटीपी और पिन किसी से साझा न करें, बैंक या अन्य संस्थान कभी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.