लखनऊ, मार्च 23 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और ठग नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, ईमेल और फर्जी कॉल के माध्यम से लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। इन साइबर अपराधों से बचने के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी है। वह सोमवार को सरोजनीनगर थाना परिसर में आयोजित साइबर जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर तुरंत विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की निजी जानकारी, ओटीपी या बैंक डिटेल साझा न करें। एसीपी श्री वर्मा ने कहा कि ठग अक्सर केवाईसी अपडेट, बैंक खाता बंद होने, पार्सल अटकने या लॉटरी जीतने जैसे बहाने बनाकर लोगों पर जल्दबाजी का दबाव बनाते हैं। ऐसे मामलों में स...