साइबर अपराधों के बारे में पुलिस ने किया छात्राओं को जागरूक
हापुड़, अप्रैल 4 -- प्रदेश सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दूसरे चरण में पुलिस टीम कई बार के जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है। शनिवार को बाबूगढ़ थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने दीवान ग्लोबल स्कूल में चौपाल लगाकर छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करने का काम किया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों का किस प्रकार प्रयोग करना है।बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर कई प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं, युवतियों और महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के अपराधों की रोकथाम किस प्रकार की जा सकती है और प्रदेश सरकार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.