सीतामढ़ी, मई 30 -- पुपरी। साइबर अपराधी ने परसौनी के वार्ड 05 में एक महिला से 50 हजार रुपए ठगी कर लिया है। परसौनी के प्रदीप ठाकुर के पत्नी नगीना देवी के व्हाट्सएप पर फोन आया कि पुराना पांच रुपए का नोट पच्चास हजार एकत्रित करके देने पर 17 लाख मिलेगा। नगीना देवी ने व्हाट्सएप पर कॉल रिसीव किया तो उससे सम्बंधित कागजात देने को कहा। साथ बैंक खाता से पांच रुपए भेजने को कहा। फिर धीरे नगीना देवी को साइबर अपराधी ने ब्लैकमेल करने लगा और कुल पच्चास हजार रुपए ठगी कर लिया है। इस घटना को लेकर ठगी का शिकार नगीना देवी ने साइबर सेल में शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...