शिवम सिंह, अप्रैल 19 -- UP News: यूपी पुलिस ने साइबर अपराधियों पर बड़ा ऐक्शन लिया है। गोरखपुर जोन में 12 हजार संदिग्ध सिम कार्ड को बंद कराया गया है। यह कार्रवाई लंबी जांच प्रक्रिया के बाद की गई है। जांच में सामने आया कि ये सिम कार्ड फर्जी आईडी पर जारी किए गए थे और इनका इस्तेमाल म्यूल अकाउंट्स के जरिए साइबर ठगी में किया जा रहा था। जिले में करीब एक हजार तो जोन में पांच हजार नंबर अभी जांच के दायरे में हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई संभव है। मिली जानकारी के मुताबिक, इन सिम कार्ड्स का उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी कॉल और बैंकिंग फ्रॉड जैसी गतिविधियों में हो रहा था। साइबर कमांडो टीमों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की गई। एजेंसियों ने पहले संदिग्ध नंबरों की पहचान की और फिर टेलीकॉम कंपनियों के सहयोग से उन्हें बंद कराया गया। गोरखपुर जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.