वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को गोष्ठी हुई। इसमें साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई एवं त्वरित निस्तारण की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त ने साइबर अपराध के बदलते स्वरूप एवं नए तौर-तरीकों को देखते हुए तकनीकी संसाधनों, साइबर इंटेलिजेंस एवं त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए। म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने एवं संचालित करने वालों, साइबर ठगी की राशि निकालने वालों, फर्जी सिम उपलब्ध कराने वालों, फर्जी कॉल सेंटर संचालकों तथा एटीएम के माध्यम से ठगी की राशि निकालने वालों को चिह्नित करने पर जोर दिया। उन्होंने साइबर फ्रॉड के मामलों में तत्काल वित्तीय कार्रवाई कर पीड़ितों को धनराशि वापस कराने एवं शिकायतों का पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्ता...