देवरिया, अप्रैल 11 -- मेहरौनाघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र में सपा नेता आनंद कुशवाहा द्वारा बैंक शाखा प्रबंधक को दी गई शिकायत के आधार पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सपा नेता ने लिखित तहरीर देकर अपने खाते से हुए संदिग्ध लेन-देन की जांच की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार पीड़ित का सीसी अकाउंट में 8 अप्रैल को करीब एक बजे संदिग्ध तरीके से 45 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ। इसके कुछ समय बाद जब उन्होंने अपने खाते की जांच की तो उन्हें जानकारी हुई कि पूर्व में भी उनके खाते से 50 हजार रुपये पहले भी डेबिट हो चुके हैं। इस तरह कुल 95 हजार रुपये की धनराशि खाते से निकलने की बात सामने आई है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि इन दोनों ट्रांजैक्शन के दौरान उनके पास किसी प्रकार का ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ और नहीं उन्ह...