फरीदाबाद, जनवरी 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक युवक से धोखाधड़ी करके 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव पोंडरी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल निवासी भीकम कॉलोनी पंकज भारद्वाज ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। फेसबुक पर उसके चाचा नरेश शर्मा के नाम पर एक आईडी बना रखी है। उसके चाचा विदेश में रहते हैं। उसे आईडी पर 25 अगस्त 2025 को उसके पास मैसेज आया और उसमें कहा गया कि वह उसके पास कुछ पैसे भेज रहे हैं। उन्होंने एक नंबर दिया और उस पर बात करने के लिए कहा गया। यह भी बताया गया कि उनके पासपोर्ट में कुछ इशू है, इसे निकालना बेहद जरूरी है। जिसके बाद उसने उक्त नंबर पर कॉल की और सामने वाले व्यक्ति ने उसे अपना नाम प्रवीण बताया। उसने कहा कि आपके चाचा नरेश शर्मा का पासपोर्ट रिन्यू करवान...