साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर खाते से 1.46 लाख निकाले
रांची, मई 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। किशोरगंज निवासी अजय कुमार का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1.46 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली है। अजय कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अजय ने पुलिस को बताया कि 23 मई को उनका मोबाइल काम करना बंद कर दिया। इसकी जानकारी उन्हें अगले दिन हुई। खाते की जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से तीन बार में 1.46 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। जबकि, अजय ने न तो कोई फाइल अपने मोबाइल में डाउनलोड किया और न ही किसी को ओटीपी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.