साहिबगंज, मई 2 -- साहिबगंज। शहर के कुलीपाड़ा के एक बाइक मिस्त्री से 65 हजार की साइबर ठगी कर ली गई है। पीड़ित युवक मोहम्मद गुलशद ने नगर थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस बताया हैै कि बीते 30 अप्रैल को सुबह अचानक उसका मोबाइल काम करना बंद कर दिया। उसे लगा कि शायद अपडेट मांग रहा है। दिन तक मोबाइल का वही हाल रहा। शाम में जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके मोबाइल से सब कुछ खाली हो चुका था। उसने अपने एक भतीजे को बुलाकर मोबाइल को पुन: इंस्टॉल करवाया। फोन पे इंस्टॉल करवाने के बाद पता चला कि उसके खाते से एक बार में कर 64000 रुपये की अवैध निकासी ली गई है। उन्होंने बताया कि मुझसे ना ही कोई ओटीपी मांगा गया और ना ही मैं किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड किया। उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.