छपरा, अप्रैल 15 -- जलालपुर। थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव निवासी विनोद सिंह को फोन पर झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये उड़ा लिए।पीड़ित विनोद सिंह ने बताया कि उनके पास एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि आंगनबाड़ी से उनके खाते में 5210 रुपये आए हैं। इसके बाद साइबर अपराधियों ने वीडियो कॉल कर उनसे बातचीत की और कुछ अंक दबाने के लिए कहा।मोबाइल पर बताए गए अंक दबाते ही उनके यूको बैंक खाते से दो बार में कुल 30 हजार रुपये कट गए।इस मामले में पीड़ित ने छपरा साइबर थाना व स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर से तीर्थराज शर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.