गोरखपुर, मई 3 -- बड़हलगंज। साइबर अपराधियों ने जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता को निशाना बनाया है। रविवार सुबह से ही आलोक गुप्ता के मोबाइल पर लगातार कॉल आने लगे। कॉल करने वाले कई लोगों ने बताया कि उनके नंबर से व्हाट्सएप पर पैसे की मांग की जा रही है। मैसेज इस तरह भेजे गए थे कि वे पूरी तरह भरोसेमंद लग रहे थे। चौंकाने वाली बात यह कि साइबर ठगों ने स्थानीय पुलिस कर्मियों के नंबरों पर भी इसी तरह के संदेश भेज दिए, जिससे मामला और गंभीर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आलोक गुप्ता ने बड़हलगंज कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाल सुनील राय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज पर बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें। पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर जानकारी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.