साइबर अपराधियों ने कारोबारी समेत तीन लोगों से ठगे 21 लाख रुपये
नोएडा, सितम्बर 3 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने कारोबारी समेत तीन लोगों से 21 लाख रुपये ठग लिए। ठगी होने पर पीड़ितों ने पहले पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सेक्टर-22 में रहने वाले फैक्टरीकर्मी ने पुलिस को बताया कि उन्हें रुपये की जरूरत थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सस्ती दर और तत्काल लोन संबंधी विज्ञापन देखा। वहां दिए नंबर पर बात कर ऑनलाइन 48 हजार रुपये का लोन लिया। आरोपियों ने लोन ऐप डाउनलोड कराकर कांटेक्ट और फोटो का एक्सेस प्राप्त कर लिया। टेलीग्राम पर मोफ्ड फोटो भेज ब्लैकमेल करने लगे। फैक्टरीकर्मी ने डरकर कई बार में सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लगातार रकम मांगने पर पीड़ित ने शिकायत की。
प्रभावित व्यक्तियों की जानकारी सेक्टर-126 निवासी कारोबारी अजय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.