साइबर अपराधियों ने अधिवक्ता के खाते से उड़ाए 95,500 रुपये
चाईबासा, जून 3 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से 95,500 हजार रुपये की अवैध निकासी कर लिया। अधिवक्ता आनंदवर्द्धन प्रसाद सदर थाना क्षेत्र के यूरोपियन क्वार्टर के रहने वाले हैं। उन्होंने 1 जून 2026 को सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि 13 मई 2026 को स्टेट बैंक शाखा चाईबासा में उनके दो खाते हैं। उनके एक खाते से 49,500 रुपये और दूसरे खाते से 45,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से अवैध निकासी कर ली गई। दर्ज मामले में बताया गया है कि उनके मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आने के बाद वे बैंक गए। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर यूपीआई से 99 हजार रुपये निकाले बैंक में पता चला कि यूपीआइ के माध्यम से उनके खाते से रुपये की निकासी कर ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.