साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने में विदेशी गिरफ्तार
गुड़गांव, जुलाई 23 -- सिग्नेचर टावर के पास से पकड़े गए आरोपियों में एक विदेशी भी शामिल
गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने में गुरुग्राम पुलिस ने एक विदेशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के चारों सदस्यों को सिग्नेचर टावर के समीप से बुधवार को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों की पहचान गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों में से विदेशी आरोपी की पहचान आइवरी कोस्ट देश के शहर सेगुऐला निवासी डोसीनिना एडरिस के रूप में हुई। फिलहाल ये दिल्ली में रहता है। इसके अलावा तीन आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं के गांव सिकोरा निवासी राजकुमार, प्रतापगढ़ के गांव मोटीन निवासी सत्यम, बिहार के गोपालगंज के गांव मांझागढ़ निवासी सुभाष कुमार के रूप में हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.