साइबर अपराधियों को पड़कने गई पुलिस से मारपीट
देवघर, मई 20 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के नवादा गांव में साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ मारपीट कर आरोपियों को छुड़ लिया गया। मामले को लेकर ओपी प्रभारी द्वारा नवादा गांव के 8 नामजद समेत 40-50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर ओपी प्रभारी मोती राम देवगम की अगुवाई में गठित छापेमारी टीम द्वारा महिला पुलिस समेत अन्य कर्मियों के साथ ओपी क्षेत्र के नवादा गांव में साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गयी। प्रतिबिंब एप के माध्यम से मिले लोकेशन के आधार पर पुलिस ने नवादा गांव के एक मकान में 28 वर्षीय कौशर अंसारी व 35 वर्षीय मोजिब अंसारी को साइबर ठगी करते रंगेहाथ गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया। यह भी पढ़ें- पागल कुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.