बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद साइबर अपराधी आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों से नए-नए तरीकों से ठगी की जा रही है। बीते आठ माह में जिला पुलिस ने साइबर ठगी की रोकथाम के लिए 777 मोबाइल नंबरों को ब्लाक किया, जबकि सैकड़ों आईएमईआई नंबर से बंद करा दिए गए। 56 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। इसके बावजूद साइबर ठगी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जानकारों की मानें तो पुलिस द्वारा साइबर ठगों को दबोचने की बजाय उनकी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम, आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में प्रभावी कार्यवाही के प्रयास किए जा रहे हैं। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसके तहत 1 अप्रैल से 7 दिसंबर तक जिला बुलंदशहर में 777 मोबाइल नंबर ब्लाक किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.