बिजनौर, जून 5 -- बिजनौर के जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने अकाउंट हैक करने के बाद उनके परिचितों को संदेश भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष ने मोबाइल हैक करने की शिकायत पुलिस से करने के साथ ही धनराशि न देने की अपील की है।जानकारी के अनुसार साकेन्द्र प्रताप सिंह बिजनौर में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष है। शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप का मोबाइल हैक कर लिया। साइबर अपराधियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम और प्रोफाइल का इस्तेमाल करते हुए 20 से अधिक उनके परिचितों को व्हाट्सएप संदेश भेजे और विभिन्न बहानों से रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जानकारी होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल अपने परिचितों और समर्थकों को ...