साइबर अनुसंधान पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
रांची, जून 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में साइबर अपराध के अनुसंधान को लेकर पुलिसकर्मियों का विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया है। अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय होटवार में सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से आए तीन अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा साइबर अपराध का अनुसंधान विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्थान के पुलिस अधीक्षक, अजय सिन्हा द्वारा किया गया। प्रशिक्षुओं को मुख्य रूप से डिजीटल पेमेन्ट संबंधित अपराध, घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, सोशल मीडिया द्वारा किए गए अपराध, सीडीआर/आईपीडीआर विश्लेषण, डार्क वेब, क्रिप्टो करेंसी आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 78 पदाधिकारी/पुलिसकर्मी भाग ले रहें हैं। यह भी पढ़ें- साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.