रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। साइबरपीस ई-स्पोर्ट्स लीग 8.0 फ्री फायर स्क्वैड टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को हुआ। डोरंडा के एक रेस्त्रां में युवा ई-गेमर्स का जुटान हुआ, जहां युवाओं को गेमिंग के सुरक्षित तरीकों के बारे में बातचीत के लिए मंच मिला। फ्री फायर स्क्वैड प्रतियोगिता में मुख्य प्रबंधक कुमार सौरभ ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करना जरूरी है जो कौशल विकास और जिम्मेदार डिजिटल जुड़ाव को बढ़ावा दे। साइबरपीस के संस्थापक मेजर विनीत कुमार ने कहा कि हमें विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ते हुए ऐसे डिजिटल माहौल बनाने जरूरी हैं जहां इनोवेशन, मुकाबला और सुरक्षा एक साथ मौजूद हों। अंत में जैडएफएक्स ई-स्पोर्ट्स ने खिताब अपने नाम किया और टूर्नामेंट के चैंपियन बन गए। उन्हें 3999 का नकद पुरस्कार और सर्टिफिकेट ऑफ एक्स...