देहरादून, अगस्त 3 -- पौड़ी। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड पुलिस ने यात्रा मार्गों और विभिन्न लिंक मार्गों पर सूचना एवं जागरूकता साइन बोर्ड लगाने का अभियान तेज कर दिया है। पहले से स्थापित बोर्डों के साथ-साथ आवश्यकता वाले संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त दिशा-सूचक और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं।इन साइन बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सही मार्ग, दूरी, प्रमुख पड़ावों, आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा संबंधी सावधानियों और यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी मिलेगी। इससे यात्रियों को बिना किसी भ्रम के अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता मिलेगी। पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान कई श्रद्धालु लिंक मार्गों की ओर मुड़कर अपने निर्धारित रास्ते से भटक जाते हैं। यह भी पढ़े...