साइन बोर्ड तोड़ने और धमकी देने में दो पर केस
गोरखपुर, जून 22 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के मिनवा गांव में पंचायत भवन पर रखे साइन बोर्ड को तोड़ने और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल के अनुसार, पंचायत भवन के लिए बनवाया गया साइन बोर्ड 20 जून की सुबह कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर उनके भतीजे अजय जायसवाल मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ऋषिचंद गुप्ता और भोला गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गवाहों को धमकाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.