मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग से साइन बोर्ड चोरी करने वाले आरोपी की जमानत को कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। तितावी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग से साइन बोर्ड किए गए थे। जिस कारण राजमार्ग पर वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गयी थी। इस संबंध में थाना तितावी में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। तितावी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी अकरम निवासी कैराना जनपद शामली व उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अकरम ने मामले में जमानत के लिए अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर 3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी की जमानत को निरस्त कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...