साइनेज-संकेतकों के अभाव में परेशानी का सबब बना ब्रेकर
फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। कानपुर-बांदा मार्ग पर जोनिहा कस्बे के समीप सड़क निर्माण के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत ब्रेकर तो बना दिया गया, लेकिन यह राहगीरों की सुरक्षा के बजाय परेशानी का कारण बनता जा रहा है। वजह यह है कि ब्रेकर के पास न तो साइनेज बोर्ड लगाया गया है और न ही कोई संकेतक या सफेद पट्टियां बनाई गई हैं। ऐसे में तेज रफ्तार से आने वाले वाहन अचानक ब्रेकर पर उछल जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। जोनिहा कस्बे के पास बना यह ब्रेकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर संकेतक न होने के कारण तेज गति से आने वाले वाहन चालक अचानक ब्रेकर के पास पहुंचकर ब्रेक लगाने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार वाहन उछल जाने से चालक और सवारियां चोटिल भी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग निर्माण के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.