साइनेज बोर्ड व रोड मार्किंग कार्य का शिलान्यास
बोकारो, मई 18 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर सोमवार को साइनेज बोर्ड व रोड मार्किंग कार्य का शिलान्यास मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी सहित विभिन्न वार्ड के पार्षदों के उपस्थिति में किया गया। इस बाबत मेयर ने बताया कि संबंधित योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में दिशा-निर्देशन को लेकर साइनेज बोर्ड लगाया जाएगा। जिससे नागरिकों व बाहर से आने वाले लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही आईटीआई मोड़ से लेकर चेक पोस्ट ,गरगा ब्रिज तक सड़क के दोनों ओर रोड मार्किंग व साइनेज कार्य किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं सुगम बन सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.