जौनपुर, मार्च 25 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के शेखज्यादा मोहल्ले में लोढ़े से मारकर 80 वर्षीय मां की हत्या के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हालांकि परिवार के लोग बुधवार की शाम सात बजे तक तहरीर नहीं दिए थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपनी मां के साथ बातचीत कर रहा था इसी दौरान अचानक उग्र हो गया और लोढ़े से मारकर हत्या कर दी। आरोपी संदीप के पिता वीरेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत में शिक्षक थे। उनका करीब चार महीने पहले लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। मां शीला देवी भी उच्च माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। चार भाइयों में सबसे छोटा संदीप बीएससी करने के बाद नौकरी की तलाश में था। बड़े भाई मनरेगा में जेई, दूसरे भाई जीवन बीमा कंपनी में एजेंट और तीसरे भाई भदोही के राजकीय डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.