हमीरपुर, अप्रैल 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। सिटी फॉरेस्ट कांड के सरगना कन्हैया शर्मा को चार मार्च 2024 को एनडीपीएस एक्ट में 10 माह और छेड़खानी के मामले में छह साल की सजा हुई थी। अभी इसके खिलाफ एक मामला ट्रायल पर था। इस दरम्यान कोर्ट से बेल मिलने पर छूटे कन्हैया के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी हुई थी। जिसके बाद से कन्हैया कानपुर के चकेरी में किराए के कमरे में रहने लगा था। परिवार के सदस्य उसे मिलने आते-जाते रहते थे। बीती दो अप्रैल को कन्हैया की किराए के कमरे में लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस इसके खुलासे में जुटी हुई है। कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही हैं। कल सोमवार की शाम चकेरी पुलिस कन्हैया की पत्नी आरती को उठाकर अपने साथ ले गई है। जिसके बाद से उसके बच्चे नानी के साथ रह रहे हैं। उन्हें अभी तक मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.