पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के हनुमानबाग रेलवे बाग रेलवे सिग्नल के भीतर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। परन्तु लाश को देखने से ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं, जिससे यह समझा जा सकता है कि युवक की सहज मौत हुई है। परिवार के सदस्यों का भी कहना है कि मृतक विशाल रात में अपने किसी दोस्त के कॉल पर घर से बाहर हुआ था और फिर लौटकर वापस नहीं आया। जो कॉल विशाल को आया था, वह उसके मोबाइल में सेव है। घर से बाहर जाने के दौरान उसने मोबाइल को घर पर ही छोड़ दिया था। जिससे घर से जाने के बाद उससे परिवारजनों का दोबारा कॉन्टेक्ट नहीं हो सका। वैसे चर्चा इस बात की भी है कि उसकी संगति कुछ नशेड़ियों के साथ थी। वह खुद भी छह महीने पहले नशामुक्ति केन्द्र से इलाज कराकर लौटा था और अभी उसकी दवाई चल ही रही है। चर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.