बरेली, अगस्त 12 -- जीएसटी फर्जीवाड़े की जांच को गठित एसआईटी ने फर्जी फर्मों के जरिए करीब सौ करोड़ के बोगस आईटीसी क्लेम और वित्तीय हेराफेरी करने वाले बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिंडिकेट का नेटवर्क बरेली से लेकर नेपाल तक फैला था, जिसमें दिल्ली और रामपुर के सदस्य भी शामिल हैं। मुख्य ऑपरेटर एवं एफएस फर्म संचालक फरजान हाशमी नेपाल में बैठकर जंगी एप के जरिये संदीप नाम से NETWORK संचालित कर रहा था। इसमें कुल 17 फर्मों के नाम सामने आए हैं, जिनमें सोबती इंफ्राटेक भी शामिल है। मंगलवार को जेल भेजा गया फरजान हाशमी फर्जीवाड़े में शामिल मुख्य फर्म एफएस ट्रेडर्स का स्वामी है। सागर अग्रवाल मास्टरमाइंड एवं मुख्य सरगना है, जो लाभ प्राप्त करने वाली फर्मों और बोगस आईटीसी बनाने वाली फर्मों के बीच की कड़ी है। विनीत अरोड़ा रकम का नियमन, अनुज अग्रवाल ब...