शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- तिलहर। नगर में शुक्रवार शाम हाईवे हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की कहानी मेहनत और रोजमर्रा की जद्दोजहद से जुड़ी है। कपसेड़ा मेले में खीरे की दुकान लगाकर लौट रहे दोनों युवक घर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन एक झटके में हादसे ने परिवार का सहारा छीन लिया। मंसूरपुर गौटिया निवासी विपिन कुमार मौर्य अपने परिवार के भरण-पोषण में अहम भूमिका निभा रहा था। वह मेले में दुकान लगाकर कमाई करता था। परिजनों के मुताबिक मेले के दिनों में यही कमाई घर का मुख्य सहारा होती थी। शुक्रवार को भी वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। गांव वालों ने बताया कि विपिन और उसका साथी उमेश आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। हादसे की खबर गांव पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में मौके की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.